Uncategorized

*स्वीप के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*
============
*■ बिरहोर क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया विशेष अभियान*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा शुक्रवार को 23 रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बिरहोर क्षेत्रों में बिरहोर समूह के मतदाताओं को आगामी 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व, मतदान संबंधित दस्तावेजों सहित अन्य आवश्यक जानकारियां दी गई। इसके साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बड़ी संख्या में ईवीएम के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जानकारी दी गई एवं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...