Hazaribagh

पेट्रोल कर्मी क़ो दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, लाखो की लूट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: इचाक थाना क्षेत्र स्थित सीझुआ के पास एनएच 33 पर संचालित सलपर्णी पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर कुमार 36 वर्ष को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। अपाची सवार नकाब पोस हथियार बंद दो अपराधियों ने शंकर के सीझूआ स्कूल के पास पहुंचते ही सर्विस रोड में गोली मारी। पहली गोली सिर में लगाते ही वह सर्विस रोड में बाइक के सहित गिर गया।जिसके बाद अपराधियों ने तडातड़ दो गोली और सिर में जड़ दिया।शंकर के सड़क पर गिरते ही अपराधि बाइक के डिक्की में रखे 11.50 लाख लुट कर एनएच के रास्ते नेशनल पार्क की ओर निकल गए।अचानक हुई गोलियों की बौछार से जहां आसपास में सन्नाटा छा गया।वहीं लोग स्तब्ध रह गए।लोग कुछ समझ पाते इससे पहले अपराधी बैंक जमा करने ले जा रहे साढ़े ग्यारह लाख लूटकर भाग गए।गोली लगने के बाद शंकर के सर्विस रोड में गिरने और उसे तड़पता देख राहगीरों ने घटना की सूचना दूसरे पंप कर्मियों को दिया।जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को सूचना दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और सड़क पर बेसुध पड़े पेट्रोल पंप मैनेजर शंकर कुमार को अस्पताल ले जा रहे थे इसी क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना को लेकर लोग अचंभित है। आस पास के व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है।लोगों ने कहा कि अपराधियों के ऐसी वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।घटना की खबर से सर्विस रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Khabar365newsहजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक...