गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

होटलों और ढाबों में अवैध शराब की बिक्री, SDM की छापेमारी में 5 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन के नेतृत्व में राजधनवार थाना क्षेत्र व घोरथम्बा ओपी अंतर्गत विभिन्न ढाबों और लाइन होटलों में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब और बीयर की दर्जनों बोतलें जब्त की गईं। मौके से ढाबा और होटल संचालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन और स्थानीय पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में UP नंबर की एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, 83 पैकेट के साथ 4 गिरफ्तार

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी के एक...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण तेज, रोज 50 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग का लक्ष्य

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsसरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर से जुड़े मामले में पुलिस...