BreakingJharkhand

महुआडांड़ में बाल कल्याण समिति की बेंच बैठक, 25 बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी के द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना हेतु कैंप का आयोजन किया गया है ।
कैंप की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया

मिशन वात्सल्य के स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत आवश्यकता वाले बच्चों अनाथ बच्चे एकल माता के बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चे को प्रतिमाह 4000/ 3 वर्षों के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान है

स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन के साथ बच्चों को बाल कल्याण समिति द्वारा cncp घोषित किया जाता है। ओके आलोक में महुआटांड़ प्रखंड लातेहार से दूर होने के कारण माता एवं बच्चों को बाल कल्याण समिति लातेहार आने में कठिनाई उत्पन्न होती इसके लिए बाल कल्याण समिति की बेंच बैठक प्रखंड में ही आयोजित की गई । आज के इस बेंच बैठक में माल कल्याण समिति के समक्ष लगभग 25 बच्चों को प्रस्तुत कराया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया की कैंप के आयोजन से बच्चों एवं उनके माता को काफी सुविधा हुई महुआ टांड़ प्रखंड में और भी बच्चे चिन्हित किया जा रहे हैं जिनको इस योजना से जोड़ा जाएगा साथी यह भी बताया गया की किन्हीं आय प्रमाण पत्र बनाने में समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।

बाल कल्याण समिति के सदस्य आशा कुसुम तिग्गा द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्यों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी किया गया।

सदस्य कुंदन गोप द्वारा बाल श्रम बाल विवाह मानव तस्करी pocso एवं चाइल्डलाइन 1098 बारे में भी सभी को विस्तृत जानकारी दी गई।

बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण पदाधिकारी एम राजा द्वारा बताया गया कि जिन बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिल रहा है उसे पैसे का उपयोग बच्चों के शिक्षा एवं विकास के लिए करेंगे उनका तीन-तीन महीने में लगातार फॉलो किया जा जाता है ताकि योजना का लाभ सहित ढंग से हो सके।
साथी उपस्थित सभी माता एवं बच्चों को पोषण अभियान उनके खान-पान कुपोषण एवं वृद्धि निगरानी इत्यादि के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संतोष बैठा,बाल कल्याण समिति सदस्य आशा कुसुम तिग्गा एवं कुंदन गोप, संरक्षण पदाधिकारी एम रजा , सामाजिक कार्यकर्त्ता जियाउल हक़ ,उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कथनी-करनी का फर्क, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। निर्दलीय...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

मुआवजा-नौकरी की मांग पर चौथे दिन भी प्रदर्शन

Khabar365newsरामगढ़: मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर कोल ब्लॉक विस्थापितों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साइबर क्राइम अनुसंधान को धार, पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Khabar365newsरांची: बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों से प्रभावी ढंग...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

जनता के द्वार पहुंचेगी नगर पंचायत, मौके पर होगा समाधान

Khabar365newsरामगढ़: नगर क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पंचायत...