BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो को घाटशिला उपचुनाव में स्कॉर्पियो के ऊपर बैठकर प्रचार करना भारी पड़ा, नोटिस जारी

Share
Share
Khabar365news

घाटशिला उपचुनाव के प्रचार के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया है। चुनाव प्रचार के दौरान स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनसंपर्क करना अब उनके लिए कानूनी मुसीबत बनता दिख रहा है। इस संबंध में जमशेदपुर के उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर या खड़े होकर प्रचार-प्रसार किया गया, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित राजनीतिक दल या प्रत्याशी को 24 घंटे के भीतर इस पर स्पष्ट जवाब देने का निर्देश जारी किया गया है। यदि समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, प्रचार के दौरान किसी भी वाहन के ऊपर बैठना या खड़ा होना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, बल्कि सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होता है। अब देखना होगा कि जयराम महतो की ओर से क्या जवाब सामने आता है और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...