BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांडेय गिरोह के 7 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग से इस वक्त बड़ी और राहत देने वाली खबर है। हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांडेय गिरोह के सात खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी हथियारों के साथ बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के नारखंड पुलिया के पास, इंद्रा जंगल में कुछ अपराधी हथियार और गोली के साथ जमा हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई। बीती रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी सातों को मौके से दबोच लिया। 

तलाशी के दौरान दो अपराधियों के पास से लोडेड देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं और बड़कागांव, केरेडारी, गिद्दी, पतरातू जैसे इलाकों में रंगदारी वसूली की धमकियां देते थे।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि जिले में अपराध और रंगदारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
deogharJharkhand

मोहनपुर स्टेडियम के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक चालक की मौके

Khabar365newsमोहनपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही...

CrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

रामगढ़ एसपी कोयला व्यवसाय गजानंद प्रसाद के आवास पहुंचे। वहीं फायरिंग की जिम्मेवारी TSPC के निर्भय ने लिया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ एसपी अजय कुमार बुधवार को रात्रि...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय स्कॉर्पियो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग में लगातार हो रही स्कॉर्पियो चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने...