Home Breaking हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांडेय गिरोह के 7 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांडेय गिरोह के 7 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Share
Share

हजारीबाग से इस वक्त बड़ी और राहत देने वाली खबर है। हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांडेय गिरोह के सात खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी हथियारों के साथ बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के नारखंड पुलिया के पास, इंद्रा जंगल में कुछ अपराधी हथियार और गोली के साथ जमा हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई। बीती रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी सातों को मौके से दबोच लिया। 

तलाशी के दौरान दो अपराधियों के पास से लोडेड देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं और बड़कागांव, केरेडारी, गिद्दी, पतरातू जैसे इलाकों में रंगदारी वसूली की धमकियां देते थे।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि जिले में अपराध और रंगदारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JamtadaJharkhand

निर्यात की संभावनाओं को लेकर सांसद नवीन जिंदल ने किया चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना का दौरा

विदेशों में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के निर्यात को लेकर चिरेका की उत्पादन क्षमता...

हजारीबाग

अवैध निर्माण पर नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता का कड़ा प्रहार, शहर में मचा हड़कंप

बिना स्वीकृत नक्शे के भवन निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं,...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...