BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अध्यक्ष पद की रेस में दो प्रत्याशी आमने-सामने, जुबानी जंग से माहौल तनावपूर्ण

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अध्यक्ष पद की दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गईं और जनता के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। यह पूरी जुबानी जंग भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बंशीधर नगर की राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ विभिन्न वार्डों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 12 के सरेह टोला में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रत्याशी विजयालक्ष्मी देवी और अध्यक्ष पद की दूसरी प्रत्याशी किरण देवी आमने-सामने आ गईं।

जानकारी के अनुसार, सरेह टोला में किरण देवी अपने समर्थकों के साथ पहले से ही चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान विजयालक्ष्मी देवी भी वहां वोट मांगने पहुंच गईं। दोनों प्रत्याशियों के बीच पहले बातचीत हुई, लेकिन देखते ही देखते बात बहस और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। प्रचार के दौरान विजयालक्ष्मी देवी ने स्थानीय लोगों से कहा, “आप सभी को आवास मिला है और जिस सड़क पर आप चल रहे हैं, वह भी मेरे कार्यकाल में बनी है। मैं विकास के नाम पर आपसे वोट मांग रही हूं।” इस पर पास में मौजूद किरण देवी ने पलटवार करते हुए कहा, “दीदी, आपने बहुत घूस ली है।” इसके बाद माहौल और अधिक गरमा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पंचायत चुनाव की सियासी तपिश और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के बीच इस खुली जुबानी जंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...