JharkhandRanchi

रोटरी क्लब ऑफ रांची ने नन्हे तैराक इशांक को किया सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

रांची: अपनी अद्भुत प्रतिभा और साहस से कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले नन्हे तैराक ईशांत सिंह को रोटरी क्लब ऑफ रांची ने सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब की ओर से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले सात वर्षीय
ईशांत को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि और खेल के प्रति समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इशांक को उनके पसंदीदा गेम्स भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इशांक ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में उनकी उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सचिव भावना तनेजा ने कहा कि कम उम्र में इशांक ने एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर ली है। इस उपलब्धि पर झारखंड समेत पूरे देश को गर्व है। भविष्य में भी इशांक ऐसे ही राज्य और देश का परचम लहराता रहे। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने इशांक से समुद्र में तैराकी के दौरान आने वाली कठिनाइयों एवं चुनौतियों के बारे में प्रश्न पूछे, जिनका इशांक ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। उनकी प्रेरणादायक यात्रा से सभी बच्चे बेहद प्रभावित हुए।

ज्ञात हो कि ईशांक ने मात्र सात वर्ष की आयु में 29 किलोमीटर की तैराकी 9 घंटे 50 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। क्लब के सदस्यों ने इशांक एवं उनके परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। सम्मानित करने वालों में अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव डॉ. भावना तनेजा, रमेश धनीधारका, गौरव बागरॉय समेत क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सरकारी विद्यालयों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी – रामेश्वर गोप

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु देश में सरकारी विद्यालयों की लगातार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धौनी फिर से नंबर-1 टैक्सपेयर बने, पिछले कई सालों से चुकाते हैं सबसे बड़ी रकम

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने फिर से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट,

Khabar365newsबिहार के मौसम में अगले एक हफ्ते तक बड़े बदलाव देखने को...