Home Chatra भाभी ही निकली देवर की कातिल: अवैध संबंधों और शक के खूनी खेल का चतरा पुलिस ने महज 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा
ChatraCrime

भाभी ही निकली देवर की कातिल: अवैध संबंधों और शक के खूनी खेल का चतरा पुलिस ने महज 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

Share
Share

​चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में हुई संतोष भुईयां की रहस्यमयी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड का सच जितना चौंकाने वाला है, उतना ही खौफनाक भी, क्योंकि जिस भाभी पर घर की मर्यादा का भार था, वही अपने देवर की हत्यारिन निकली। दिनांक 07 मई 2026 को मृतक के भाई टिंकु भुईयां द्वारा अपने अविवाहित भाई की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी ने अपनी पेशेवर कुशलता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए मामले की जांच शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप चंद घंटों के भीतर ही मुख्य आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

​जांच के दौरान जो तथ्य निकलकर सामने आए, वे अवैध संबंधों और आपसी रंजिश की एक काली कहानी बयां करते हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष भुईयां का अपनी भाभी रंजू देवी के साथ काफी समय से अवैध संबंध था। हाल के दिनों में रंजू देवी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना शुरू कर दिया था, जिससे संतोष को यह शक हो गया कि उसकी भाभी का झुकाव अपने जीजा विकाश भुईयां की ओर बढ़ गया है। इसी शक की आग में जलते हुए मृतक ने रंजू देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बचाव और आक्रोश में आकर रंजू देवी ने पास पड़े एक ईंट से संतोष के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपनी बहन ललिता देवी को बुलाकर, बिना कुछ बताए अपने मायके ग्राम सिरिया फरार हो गई थी।

​इस पूरे सफल उद्भेदन में ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व में टीम ने न केवल आरोपी रंजू देवी को धर दबोचा, बल्कि उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना ईंट भी बरामद कर लिया, जो इस केस में सबसे बड़ा सबूत है। थाना प्रभारी सिंह के साथ इस अभियान में स.अ.नि. पंकज कुमार, स.अ.नि. राजेश राम और सशस्त्र बल के जवानों ने भी सक्रिय योगदान दिया। चतरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है और क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

BreakingCrimeJharkhandRamgahRamgarh

भुरकुंडा न्यू बैरक खदान स्थित पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रामगढ़ । झारखंडAnchor: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा न्यू बैरक स्थित बंद पड़ी...

CrimeBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू एयरटेल टावर चोरी के मामले में एक आरोपी को भेजा गया जेल।

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल कंपनी के...