JharkhandLohardaga

बंद पड़े हजारों ट्रकों का परिचालन शुरू करने की मांग.. लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन ने आज लोहरदगा उपायुक्त कार्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि हिंडाल्को कंपनी में चलने वाले हजारों बॉक्साइट ट्रक पिछले 3 माह से हेसल से कमले (बड़की चाँपी )स्टेशन की सड़क की समस्या को लेकर लगातार परिचालन बाधित हो रहा था, किंतु इस वक्त पिछले एक सप्ताह से हजारों ट्रको का परिचालन पूरी तरह ठप्प है,

जिसके कारण प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से लगभग चालीस से पचास हजार लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है क्योंकि ट्रक ही लोहरदगा गुमला ,लातेहार जिलों की लाइफ लाइन है, हजारों ट्रक मालिक, चालक, उपचालक, लोडर ,अनलोडर, गैरज ,मिस्त्री, टायर दुकान, पेट्रोल पंप, पार्टस दुकान ,होटल ,चाय दुकान से लेकर पूरा बाजार ऊपर पाट, बनारी ,बिशनपुर, आदर ,घाघरा सेन्हा,लोहरदगा ,चंदवा बुरी तरह प्रभावित है,

हिंडाल्को कंपनी का कहना है कि हेसल अनलोडिंग में बॉक्साइट रखने की जगह नहीं है क्योंकि हेसल से कमले (बड़की चाँपी )स्टेशन में माल शिफ्टिंग स्थानीय सड़क की समस्या को लेकर कार्य बंद है ,जब तक मसले का हल नहीं होता है तब तक ट्रकों का परिचालन बंद रहेगा, इसलिए उपायुक्त महोदय से यह मांग की गई है की समस्या का समाधान करने की कृपा की जाए ताकि हजारों लोगों की रोजी-रोटी चल सके .

बंदी के कारण सरकार को भी प्रतिदिन करोड़ों रुपए की राजस्व हानि हो रही है .ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा, पुलिस अधीक्षक महोदय लोहरदगा, माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू जी को भी दी गई है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...