हजारीबाग

कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था को लेकर हजारीबाग के उपायुक्त से की भेंट –

Share
Share
Khabar365news


उपायुक्त ने लिया संज्ञान , आरोपी कर्मी को तुरंत हटाने का दिया निर्देश।

हजारीबाग जिला उपायुक्त हेमंत सती से आज कांग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल जिसमें प्रमुख रूप से अशोक देव,सुरजीत नागवाल,मनोज नारायण भगत ,कृष्ण किशोर प्रसाद ,धीरज सिंह और अजय प्रजापति ने मुलाकात किया । आज प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम बीते बुधवार देर रात प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला को मरीज के परिजनों के बुलावा पर मेडिकल कॉलेज गायनी वार्ड पहुंचे वहां मरीज ज्योति कुमारी पति आकाश कुमार पदमा को प्रसव हेतु भर्ती कराया गया वहां की इंजार्च सिस्टर को इस बाबत सूचना दी गई उनकी ड्यूटी नहीं होने के बावजूद फोन से उन्होंने मरीज की ऑपरेशन की सारी व्यवस्था कराई, प्रसव उपरांत बेटी का जन्म हुआ ,गायनी वार्ड के ऑपरेशन थियेटर में पहले से तैनात ओटी असिस्टेंट विभा सिंह नवजात बच्ची के पिता को बुलाकर नाजायज पैसे की मांग की,बच्चे के पिता पांच सौ रुपया दे रहे थे नहीं मांगने पर सात सौ रुपया देने पर मजबूर हुए और ऑपरेशन थियेटर के बाहर प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाल को जानकारी दी ,तत्काल इसकी सूचना ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और जिला के उपायुक्त की दी,साथ ही साथ पूरे मामले को लेकर उपायुक्त के वाट्सअप नंबर पर सूचना दी गई और कार्यवाही का आग्रह किया गया । इसी प्रकरण पर आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महासचिव सुजीत नागवाला के नेतृत्व में जिला के उपाय से उनके कार्यालय में मिलकर पूरी बातों को गंभीरता से रखा है तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के सुपरीटेंडेंट पूर्ति को फोन पर ही उक्त कर्मी को हटाने का निर्देश दिया ,उक्त कर्मी विभा सिंह अपने जॉइनिंग से आज तक इसी पद पर कार्यरत रही,जबकि अस्पताल के प्रत्येक कर्मी का ड्यूटी रोस्टर तो बदलता है लेकिन विभा सिंह अपने स्थान पर ही कार्य रहती थी। इस मामले को लेकर प्रदेश महासचिव सुजीत नाग वाला ने कहा कि अस्पताल के कुछ कर्मी जानबूझकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के छवि को भाजपा के दबाव में आकर हजारीबाग में खराब करना चाह रही है जो किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं है । राज में हमारी सरकार है आम अवाम को जब भी तकलीफ होगी हम सभी कांग्रेस जन जनता के प्रहरी बनकर बेललगाम पदाधिकारी को ठीक करने का काम करेंगे । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज नारायण भगत ने जिला के उपायुक्त को धन्यवाद दिया आपके आने से हजारीबाग में अवैध लॉटरी के कारोबार बंद हुआ है और उपायुक्त हजारीबाग में आश्वासन दिया है लॉटरी यहां पर आगे भी बंद रखेंगे। इस अवसर पर कृष्ण किशोर प्रसाद ने उपायुक्त से अनुरोध किया नो एंट्री का समय को लेकर अपनी बातों को रखा उपयुक्त ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:00 के बाद निकलने वाली गाड़ी शहर के बाहर जा सकती है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...