हजारीबाग

18 मई को हजारीबाग में गूंजेगी जनवितरण विक्रेताओं की आवाज, राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर तैयारी तेज

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग।
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन हजारीबाग द्वारा आगामी 18 मई 2026 को स्थानीय मुंद्रिका कुंज में सुबह 11 बजे से राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को लेकर संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला परिषद भवन, सर्किट हाउस स्थित सभा कक्ष में एक अहम तैयारी बैठक बुलाई गई है। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, 16 प्रखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सक्रिय सदस्य, नगर अध्यक्ष सहित कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।


इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री विश्वाभर बसु उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में जनवितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों, डीलरों की समस्याओं एवं संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक और सम्मेलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जनवितरण विक्रेताओं की एकता, अधिकार और भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...