हजारीबाग

अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी मो. शाहिद रजा ने बड़कागांव अंचल में पुलिस निरीक्षक पद पर दिया योगदान

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंचल को अब एक अनुभवी, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी का नेतृत्व मिला है। आज दिनांक 09 मई 2026 को पुलिस निरीक्षक मो. शाहिद रजा ने बड़कागांव अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर अपना योगदान दिया। उनके योगदान से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।
मो. शाहिद रजा अपनी सक्रिय कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए पुलिस विभाग में अलग पहचान रखते हैं। पूर्व के कार्यकालों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में सफलता हासिल करते हुए अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
उनकी कार्यशैली में अनुशासन, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग की झलक साफ दिखाई देती है। यही कारण है कि विभाग ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़कागांव अंचल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
योगदान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर और अधिक प्रभावी कार्य होगा।
पुलिस निरीक्षक मो. शाहिद रजा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण करना तथा आम जनता का विश्वास कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...