BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन बच्चों की मौत पर उबाल, CCL मगध परियोजना के खिलाफ धरना

Share
Share
Khabar365news

मुरी/बालूमाथ। लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत आरा-चमातु गांव के तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के विरोध में सीसीएल मगध परियोजना में आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मगध परियोजना पीओ कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार, आरा-चमातु निवासी द्वारिका गोंझू के तीनों बच्चे—माही (9 वर्ष), दीपिका (6 वर्ष) और आर्यन (3 वर्ष) की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसीएल मगध परियोजना प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई।

धरना के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई और घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और उचित सहायता नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीटीपीएस कॉलेज में सीआईएसएफ ने दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण।

Khabar365newsबच्चों एवं शिक्षकों को पटाखों से बचाव के बताए उपाय। रिपोर्ट –...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची ‘मृत’ महिला, पेंशन चालू कराने की मांग

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा उपायुक्त के जनता दरबार में उस समय अजीब स्थिति बन...