
रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू एस एस प्लस टू हाई विद्यालय के परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से अष्टम में अध्ययन सत्र 26- 27 सामान्य, एसी ,एसटी वर्ग के लगभग 800 छात्राओं के बीच विधायक रोशन लाल चौधरी की ओर से साइकिल का वितरण किया गया।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं शिक्षा ग्रहण की बातें कही साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सरकार के द्वारा मिलने वाले योजनाओं को लाभ ले।
कार्यक्रम के पूर्व विधायक रोशन लाल चौधरी को विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा बुके देकर स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी किरण कुमारी, प्राचार्य रविंद्र पासवान, प्रमोद प्रकाश सिंह आजसू के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, बृजेश सिंह अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
Leave a comment