हजारीबाग

गिद्दी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी (हजारीबाग): अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ गिद्दी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में अंचलाधिकारी डाड़ी के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डाड़ी क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसे जब्त कर गिद्दी थाना लाया गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी इस अभियान की सराहना की है।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में गिद्दी थाना पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण, अवैध कारोबार पर अंकुश और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनकी कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग के कारण क्षेत्र में पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत हुई है। अवैध खनन के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि गिद्दी थाना पुलिस किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बालू परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिद्दी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून के राज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsहजारीबाग: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के...

हजारीबाग

98% बिलिंग के साथ हजारीबाग सर्किल ने रचा नया रिकॉर्ड, कटकमसांडी रहा अव्वल प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल

Khabar365newsहजारीबाग: बिजली उपभोक्ताओं की समयबद्ध बिलिंग सुनिश्चित करने की दिशा में हजारीबाग...

हजारीबाग

17 वर्षों से फरार वारंटी कानून के शिकंजे में, सदर थाना पुलिस की सक्रियता रंग लाई

Khabar365news हजारीबाग: कानून से लंबे समय तक बचने की कोशिश आखिरकार नाकाम...

हजारीबाग

पुराना बस स्टैंड में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर चला सख्त अभियान

Khabar365newsहजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात...