हजारीबाग

महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और बच्चों की बेहतर देखभाल की दिशा में एचजेडबी आरोग्यम कुणाल की पहल

Share
Share
Khabar365news

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 270 लाभार्थियों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श का लाभ

महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है : हर्ष अजमेरा

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज ही स्वस्थ समाज की नींव है, इसी उद्देश्य से ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं : जया सिंह

हजारीबाग

शहर के इमली कोठी स्थित एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल चिकित्सालय द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित नि:शुल्क महिला एवं बाल स्वास्थ्य शिविर में लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में 120 महिलाओं एवं 150 से अधिक बच्चों सहित कुल 270 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा वर्मा एवं डॉ. एस. कुमारी ने महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, हार्मोनल असंतुलन, एनीमिया, हड्डियों के स्वास्थ्य, संक्रमण, रजोनिवृत्ति से जुड़ी समस्याओं तथा अन्य स्त्री रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं बाल रोग एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. डी. के. गुप्ता एवं डॉ. प्रकाश चंद्र ने बच्चों के पोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीकाकरण, मौसमी बीमारियों और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं एवं बच्चों में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता और बीमारी की समय पर पहचान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिन मरीजों को विस्तृत जांच अथवा आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई।स्वास्थ्य शिविर में शामिल सभी मरीजों के लिए अस्पताल द्वारा सभीपैथोलॉजी जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि एक स्वस्थ समाज की आधारशिला स्वस्थ महिलाएं और स्वस्थ बच्चे हैं। हमारा उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल चिकित्सालय भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक उसकी सहज पहुंच सुनिश्चित होना आवश्यक है। इस शिविर में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी हमारे लिए प्रेरणादायक रही। अस्पताल आगे भी इसी सेवा भावना के साथ समाज को बेहतर एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles