BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत 3 घायल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद। धनबाद के वासेपुर स्थित भूली मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में शानू खान समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, शानू खान और अन्य लोग भूली मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान कई खोखे बरामद किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद वासेपुर और भूली मोड़ क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...