ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा जिले में संचालित सभी पांच एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान स्वीकृत क्षमता के अनुरूप नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या, विद्यालय भवनों की स्थिति, संचालित कक्षाएं, सीबीएसई संबद्धता, नामांकन प्रक्रिया, एनईएसटीएस की गाइडलाइन के अनुरूप कक्षावार एवं कोटिवार सीटों की उपलब्धता सहित विद्यालयों की आधारभूत संरचना पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने पेशरार स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की आधारभूत संरचना के प्रथम फेज का कार्य नवंबर माह तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी एकलव्य विद्यालयों में द्वितीय फेज के कार्यों में तेजी लाने एवं शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा गया। एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कुजरा, लोहरदगा को सीबीएसई से संबद्धता की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के गत वर्ष के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को बेहतर एवं योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कराने तथा सभी आवासीय विद्यालयों में प्रतिमाह टेस्ट आयोजित कराने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को और सुदृढ़ किया जा सके।

नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर

छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को होम विजिट, विद्यार्थियों की काउंसलिंग तथा अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश
एनईएसटीएस की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने, मेडिकल रजिस्टर संधारित करने एवं सिकल सेल बीमारी की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं छूटे हुए छात्र-छात्राओं का आभा आईडी जनरेट कराने का निर्देश सिविल सर्जन, लोहरदगा को दिया गया।
मेस एवं भोजन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
सभी आवासीय विद्यालयों में निर्धारित मेनू के अनुसार छात्र-छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराने, मेस लइंस्पेक्शन रजिस्टर, खाद्यान्न स्टॉक एवं खपत रजिस्टर तथा भोजन संबंधी शिकायत रजिस्टर संधारित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेस की प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

लंबित समितियों के गठन का निर्देश

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों से संबंधित जिला स्तर पर लंबित समितियों का शीघ्र गठन कराने का निर्देश परियोजना निदेशक, आईटीडीए, लोहरदगा को दिया गया। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर लंबित समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिकाओं को दिया गया।

बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (कैरो, किस्को, लोहरदगा, पेशरार व सेन्हा) के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...