लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट
कुडू प्रखंड के सुन्दरु पंचायत स्थित बिश्रामगढ़ गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ सोहराई जतरा का भव्य आयोजन किया गया प्रकृति संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक इस महापर्व में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिला जतरा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य कर समां बांध दिया युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था
इस दौरान पारंपरिक कला और संस्कृति का अनूठा संगम नजर आया कार्यक्रम के अंत में सभी खोड़ा युवा दलों को ड्राम डेग और नाध प्राइज देकर सम्मानित किया गया जिससे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ा इस सफल आयोजन में समाजसेवी रवी कुमार साहू विजय उरांव मंजीत उरांव चन्दा उरांव बिलास उरांव शंकर उरांव सुसील उरांव रुपेश उरांव जैराम मुन्डा अंगनू उरांव हन्दू महली नीरज उरांव दिलीप उरांव दसरत महली सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा आयोजन समिति ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं





Leave a comment