हजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की बड़ी बैठक: विकास, सफाई और जनसुविधाओं पर महापौर ने दिखाई सक्रियता

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक शनिवार को निगम सभागार में आयोजित की गई। पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुई इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता महापौर ने की। बैठक में उपमहापौर, नगर आयुक्त, सभी वार्ड पार्षद एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान महापौर ने शहर के विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और नगर निगम की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उनकी सक्रियता और दूरदर्शी नेतृत्व ने बैठक को बेहद सार्थक बना दिया।
सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और उनके अनुपालन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के तहत स्थायी समिति, लेखा समिति एवं वार्ड समितियों के गठन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


शहर के विभिन्न वार्डों से प्राप्त विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। नाली निर्माण, सफाई, गहरीकरण, आरसीसी कल्वर्ट निर्माण तथा कुरैशी मुहल्ला, शिवपुरी और सिमेट्री रोड से चानो नदी तक नाला निर्माण जैसे कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
आगामी मानसून को देखते हुए महापौर ने जल निकासी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “छोटी नाली को नाली में और नाली को नाला से जोड़ो” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। शहर के तालाबों और जलाशयों के सौंदर्यीकरण, गहरीकरण और प्रदूषण नियंत्रण पर भी ठोस रणनीति बनाई गई।
बैठक में झील क्षेत्र को “नो व्हीकल जोन” घोषित करने, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने, चापानलों एवं डीप बोरिंग की मरम्मत, प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त सफाई मित्रों की नियुक्ति, 10 चलंत शौचालयों की खरीद तथा एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे जनहित के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसके अलावा, नगर निगम की दुकानों की जांच, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नक्शा पास करने की समय-सीमा तय करने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र डाक के माध्यम से घर तक पहुंचाने जैसी सुविधाओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया।
महापौर ने स्पष्ट कहा कि हजारीबाग को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उनकी सक्रियता, तत्परता और जनहित के प्रति समर्पण से शहरवासियों में नई उम्मीद जगी है। नगर निगम की यह बैठक हजारीबाग के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी: अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर...

हजारीबाग

साधु के भेष में आए थे ‘ठगराज’, हजारीबाग पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई ने टोटो से दबोचा!

Khabar365news​हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओ.पी. क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में सोमवार...

हजारीबाग

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ब्लैक स्पॉट्स पर चला विशेष अभियान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Khabar365newsउपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल का कमाल: गिद्दी पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता का एक और सकारात्मक...