BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जारागोड़ा चट्टान के पास मिला युवक का शव

Share
Share
Khabar365news

रांची। राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र स्थित जारागोड़ा चट्टान के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने चट्टान के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के दाहिने हाथ पर ‘KM’ लिखा हुआ पाया गया है। इसी आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों और आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। युवक की पहचान और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हिंदपीढ़ी में कई गाड़ियों में तोड़फोड़

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धान रोपनी की तैयारी में जुटे MLA राजेश कच्छप

Khabar365newsरांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का सादगी भरा अंदाज...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन का संघर्ष,

Khabar365newsरांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और करोड़ों लोगों के प्रिय ‘दिशोम गुरु’...