BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धान रोपनी की तैयारी में जुटे MLA राजेश कच्छप

Share
Share
Khabar365news

रांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का सादगी भरा अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। विधायक राजेश कच्छप खेत में किसानों के साथ धान रोपनी की तैयारी करते नजर आए। उन्होंने स्वयं श्रम कर खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में हिस्सा लिया और किसानों का हौसला बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार, विधायक अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर थे। इस दौरान वे खेतों में पहुंचे और किसानों के साथ धान रोपनी की तैयारियों में हाथ बंटाया। खेत में काम करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

राजेश कच्छप ने कहा कि झारखंड की पहचान कृषि और किसानों से है। किसान पूरे वर्ष मेहनत कर देश और समाज के लिए अन्न उत्पादन करते हैं। ऐसे में उनके श्रम और संघर्ष को समझना तथा उनके साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों और किसानों ने विधायक के इस व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह आम लोगों के बीच जाकर उनकी दिनचर्या और मेहनत को समझना सकारात्मक संदेश देता है।

धान रोपनी के मौसम में खेत में उतरकर श्रमदान करने का यह दृश्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक के इस सादगीपूर्ण अंदाज को लोगों ने जमीन से जुड़े नेतृत्व का उदाहरण बताया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...