Hazaribagh

डीलरों द्वारा सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का किया गया शुभारंभ

Share
oplus_1026
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: दिनांक 13.2.25 बृहस्पतिवार को पेलावल पंचायत में विभिन्न विभिन्न डीलरों द्वारा झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ वितरण करके किया गया। जिनमे मदन डीलर, एकराम डीलर, मोहम्मद मुजीबुर्रहमान डीलर, मोइन अंसारी डीलर अब्दुल वहाब डीलर सभी ने इस कार्य का शुभारंभ किया अपने-अपने वितरण दुकानों पर लाभुकों को इस योजना का लाभ पहुंचाया।


मदन डीलर और एकराम डीलर ने बताया कि यह योजना सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जो साल भर में दो बार लाभुकों को दिया जाता है जिससे गरीबों को बहुत सहायता मिलती है वहीं मौके पर मौजूद पेलावल पंचायत के दोनों मुखिया मोहम्मद एखलाख एवं मुखिया नूरजहां ने सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ की और कहा कि सरकार की इस तरह की योजनाओं से गरीबों को बहुत फायदा पहुंचता है सरकार के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर ने सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी पूरा प्रयास से आज हमारे प्रखंड में कोई भी लाभुक जो इस योजना का हकदार है उसे पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है और इस कार्य को सफल अंजाम दिया जाता है।


वही मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शफीक, एकरामुलहक एवं पंचायत के विभिन्न गणमान्य लोग और राशन कार्ड लाभुक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...