Jharkhand

*भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रिय चिकित्सालय स्थित सीसीएल बरका सयाल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदीम अनवर द्वारा निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श डिजिटल डिस्पेंसरी में दिया गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रिय चिकित्सालय स्थित आज सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदीम अनवर द्वारा निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श डिजिटल डिस्पेंसरी में दिया गया। आपको बताते चलें कि सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र द्वारा जो मरीज इलाज संबंधित कहीं आने-जाने में असमर्थ हैं एवं समय के आभाव के कारण अपना इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल गांधी नगर रांची, नयीसराय अस्पताल रामगढ़ जाने में असमर्थ थे वैसे मरीजों के लिए अनुभवी चिकित्सकों का लाभ हेतु निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श डिजिटल डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया बरका सयाल क्षेत्र के मरीज अब केंद्रीय अस्पताल गांधी नगर रांची, नयीसराय अस्पताल रामगढ़ के अनुभवी चिकित्सकों का लाभ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लेंगे।जिसे लेकर एरिया चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदीम अनवर कहा कोल इंडिया चेयरमैन एवं बरका सयाल महाप्रबंधक के निर्देशानुसार बरका सयाल क्षेत्र में डिजिटल डिस्पेंसरी शुरू किया गया है। इससे कोलकर्मियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा युक्त टेलिमिडिसिन टर्मिनल के जरिये स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से इलाज की सुविधा मिलेगी। कोल इंडिया की इस अनूठी पहल से उन कोयला कर्मियों को भी रीजनल या सेंट्रल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों का चिकित्सीय परामर्श मिल पाएगा, जो सीसीएल के विभिन्न खदानों में कार्य करते हैं।वहीं सीसीएल बरका सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा डिजिटल डिस्पेंसरी में विशेषज्ञ डॉक्टर से मिले बिना मरीज को उनसे इलाज की सुविधा बेहद आसानी से अब मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें सिर्फ डिजिटल डिस्पेंसरी तक पहुंचना होगा। डिजिटल डिस्पेंसरी में टेलिमिडिसिन टर्मिनल लगा होगा। डिस्पेंसरी का पैरा-मेडिकल स्टाफ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस टेलिमिडिसिन टर्मिनल से मरीज को स्पेशलिस्ट डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराएगा टेलिमिडिसिन टर्मिनल में उपलब्ध क्लिनिकल डिसिजन सपोर्ट सिस्टम के जरिये डॉक्टर मरीज की बीमारी को बेहतर तरीके से समझकर उनका इलाज कर पाएंगे। साथ ही, डॉक्टर द्वारा दी गई ई-पर्ची के आधार पर डिजिटल डिस्पेंसरी में लगी आईओटी मशीन से 15 मिनट के अंदर मरीज की आवश्यक जांच (एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के अलावा) कर उसकी डिजिटल रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। जिसे लेकर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग मशीन उरीमारी के साथ भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रिय चिकित्सालय में शिफ्ट की जा रही है ।इस अवसर पर फारुक रजा, जितेन्द, दिवाकर, ललन,जावेद खान, शरण, अख्तर,राजेंद्र आदि कर्मी उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में दो भाइयों पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

Khabar365newsजमशेदपुर: शहर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है।...