Jharkhand

*हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल,रामलला का दिव्य दर्शन करने के बाद अयोध्या पंहुचे*

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी के निर्देश पर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए प्रचार करने के बाद आज उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या पंहुचे। जहां उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का आत्मिय अवलोकन किया और प्रभु श्रीराम के दिव्य बाल स्वरूप का दर्शन किया। उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे से श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का तस्वीर भी कैद किया। मनीष जायसवाल ने खुद इस संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर का तस्वीर और विडियो साझा करते हुए कहा कि अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन पाकर और संध्या आरती में शामिल होकर धन्य हो गया हूं, अभिभूत हूं। निजी तौर पर मेरे लिए यह जीवन का एक बेहद ही भावनात्मक क्षण है। आगे उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के दिव्य बाल स्वरूप का चित्र अपने मोबाइल कैमरे में लेने से खुद को रोक नहीं पाया। प्रभु की मोहिनी मूरत ऐसी है की आंख हटती ही नहीं है। उनकी मंद- मंद मुस्कान वाला अद्भुत स्वरूप अभी भी मेरे आंखों के सामने ही तैर रहा है। प्रभु श्री राम के दिव्य, भव्य और अलौकिक स्वरूप दर्शन का आनंद का बखान करना संभव ही नहीं है। मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारे पुरखों के 500 वर्षों की त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है जो आज प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि असंख्य बलिदानियों के बलिदान को नमन करता हूं और प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनके चरणों में अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य बलिदानियों के परिजनों पर अपनी कृपा बरसाएं। उन्होंने समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से की ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...