झारखंडब्रेकिंग

हेमंत सोरेन बनेंगे पार्टी अध्यक्ष, झामुमो में शिबू सोरेन अब नयी भूमिका में

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा में अब शीर्ष नेतृत्व की भूमिकाएं बदलने वाली हैं। 38 वर्षों से झामुमो अध्यक्ष और पार्टी सुप्रीमो नयी भूमिका में होंगे। पार्टी में अब उनकी भूमिका संरक्षक के रूप में होगी, जबकि उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी के अध्यक्ष बनाये जायेंगे।

बता दें कि 1972 में जब झामुमो का गठन हुआ था तब विनोद बिहारी महतो पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। 1973 से 1984 तक विनोद बिहारी महतो ही अध्यक्ष रहे। बाद में 1984 में राजनीतिक परिस्थितियां बदली, तो शिबू सोरेन ने निर्मल महतो को अध्यक्ष बनाया। 1987 में शिबू सोरेन ने पार्टी की कमान संभाली और करीब 38 वर्षों तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। अब वह पार्टी में संस्थापक संरक्षक की भूमिका सम्भालेंगे।

पार्टी संविधान संशोधन कर पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया है। यानी अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष की जगह पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।

हेमंत सोरेन जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष होंगे। अब पार्टी की पूरी कमान सीएम हेमंत सोरेन के हाथों में होगी। महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को इस संशोधन पर मुहर लगेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

25 फीट ऊंचाई पर लगा रहा था झंडा, गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Khabar365newsगिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में झंडा लगाने...

HazaribaghJharkhandब्रेकिंग

हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग से एक अलग ही कहानी सामने आई है। फिल्मों...

बिहारब्रेकिंग

राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल

Khabar365newsबिहार : बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा के 16वें दिन शनिवार...

झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में डबल मर्डर, पत्नी और मासूम बेटे की पति ने की हत्या

Khabar365newsलातेहार : लातेहार जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत...