झारखंडब्रेकिंग

पिछले साल हुई थी शादी, पति-पत्नी ने की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़: पाकुड़ में एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों ही हिरणपुर थाना क्षेत्र के वीरग्राम के रहने वाले थे। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतकों में अंकिम यादव और उसकी पत्नी नूतन देवी शामिल है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई होगी जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया। 

सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष ने बताया कि सल्फास खाने से पति-पत्नी की हालत गंभीर हो गई थी और परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के बाद स्थिति नाजुक देखकर दोनों को रेफर कर दिया गया। बाहर ले जाने के क्रम में सदर अस्पताल के पास ही पत्नी की मौत हो गई जबकि पता चला है कि पति की मौत पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में हुई है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर हिरणपुर थाना के एसआई शुकुल मरांडी और नगर थाना के एएसआई होपना मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नूतन देवी के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

25 फीट ऊंचाई पर लगा रहा था झंडा, गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Khabar365newsगिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में झंडा लगाने...

HazaribaghJharkhandब्रेकिंग

हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग से एक अलग ही कहानी सामने आई है। फिल्मों...

बिहारब्रेकिंग

राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, वोट अधिकार यात्रा में हुए शामिल

Khabar365newsबिहार : बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा के 16वें दिन शनिवार...

झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में डबल मर्डर, पत्नी और मासूम बेटे की पति ने की हत्या

Khabar365newsलातेहार : लातेहार जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत...