CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान

लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह मामला लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र का है। मृतक महिला की पहचान करुणा उरांव, उम्र करीब 24 वर्ष, के रूप में हुई है। वह जोबांग गांव के चेरवा टॉड टोला की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि यह घटना महिला के घर में ही हुई। घटना की सूचना मिलते ही जोबांग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति पूरन उरांव रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए हुए हैं। मृतका के दो छोटे पुत्र भी हैं, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...