झारखंडब्रेकिंग

PM मोदी ने लिखी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की आत्मकथा की प्रस्तावना, दोनों देशों की घनिष्ठता पर जोर

Share
Share
Khabar365news

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की रिलीज होने वाली आत्मकथा ‘आई एम जॉर्जिया’ (I Am Giorgia) एक खास वजह से चर्चा में आ गई है। दरअसल इस आत्मकथा की प्रस्तावना का एक भाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लिखा है। इस किताब को भारत में ‘आई एम जियोर्जिया – माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स’ शीर्षक के तहत जारी की जाएगी। वहीं इस पुस्तक का अमेरिकी संस्करण को डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी की इस आत्मकथा को ‘मन की बात’ यानी दिल से निकले विचारों की संज्ञा दी है। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को “विचारों और हृदय का संगम करने वाली एक असाधारण राजनीतिक नेता” बताया है।


आपको बता दें कि इस आत्मकथा की प्रस्तावना में मोदी ने भारत और इटली के बीच घनिष्ठता पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार दोनों देशों की यह मित्रता “साझा सभ्यतागत झुकाव, जैसे विरासत की रक्षा, समुदाय की शक्ति और मार्गदर्शक शक्ति के रूप में स्त्रीत्व का उत्सव” पर आधारित है।

इतालवी मीडिया के अनुसार, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने केवल दो अन्य पुस्तकों की प्रस्तावना लिखी है। 2014 में, उन्होंने आनंदीबेन पटेल को समर्पित एक पुस्तक के लिए, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जगह पायी थी। वहीं दूसरी 2017 में, अभिनेत्री हेमा मालिनी की आत्मकथा के लिए।

इस इतालवी मीडिया की रपोर्ट में बताया गया है कि मेलोनी की पुस्तक की यह प्रस्तावना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यक्तिगत संकेत का प्रतिनिधित्व करती है। दोनों नेताओं के बीच संबंध 1 दिसंबर, 2023 से विशेष ध्यान का केंद्र रहे हैं, जब मेलोनी ने दुबई में COP28 के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ ली गई एक सेल्फी को #Melodi हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...