Ramgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ : फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त कर सड़क पर बहाया

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री की टीम ने हाईवे पर एक दूध टैंकर को पकड़ा, जिसमें लगभग 30 हजार लीटर मिलावटी दूध भरा हुआ था।

यह टैंकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था, और रास्ते में रामगढ़ के पास इसकी पिकअप की जा रही थी। जांच में सामने आया कि टैंकर से दूध निकालकर उसमें पानी और अन्य केमिकल मिलाकर उसे फिर से टैंकर में भर दिया जा रहा था ताकि मात्रा बनी रहे और यह मिलावटी दूध बाजार में खपाया जा सके।

फूड सेफ्टी अधिकारी दीपश्री ने बताया कि टैंकर का नंबर PB 11 CM 3311 है और इसकी कुल क्षमता 30 हजार लीटर थी। मौके पर मौजूद टीम ने दूध से सैंपल लेकर फूड लैब भेज दिया है, साथ ही फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मिलावटी दूध के सभी साक्ष्य मिलने के बाद, विभाग ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य का यह दूध हाईवे पर बहा दिया, ताकि किसी भी सूरत में यह बाजार में न पहुंचे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, और इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने एक बड़े मिलावट सिंडिकेट पर करारा प्रहार किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...