BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

बैंक लॉकर से 30 लाख के सोने की चोरी का खुलासा, आरोपी युवक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से लाखों रुपये मूल्य के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में बैंक के मैनेजर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बैंक के एक लॉकर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने की चोरी कर ली गई है। घटना सामने आते ही बैंक और खाताधारकों में हड़कंप मच गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूत्रों के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त शत्रुधन कुमार चौधरी की संलिप्तता पाई। आरोपी मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद कोर्ट से वारंट प्राप्त किया और तत्परता दिखाते हुए विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। चोरी किये गए सोने की बरामदगी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था। बैंक लॉकर जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली व्यवस्था में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस पर पुलिस और बैंक प्रबंधन दोनों स्तरों पर मंथन किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...