Home Active राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा
ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Share
Share

झारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी बनीं बेस्ट स्मैशर और निशी कुमारी को मिला बेस्ट डिफेंडर का सम्मान

रामगढ़/दुमका। दुमका के गांधी मैदान में तीन दिनों से चल रही राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रामगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रामगढ़ ने पूर्वी सिंहभूम को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले में रामगढ़ ने पहले सेट में पूर्वी सिंहभूम को 26-15 से पराजित किया। दूसरे सेट में पूर्वी सिंहभूम ने वापसी करते हुए रामगढ़ को 28-26 से हरा दिया। इसके बाद निर्णायक तीसरे सेट में रामगढ़ की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-8 से जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में रामगढ़ की रोशनी कुमारी को बेस्ट स्मैशर तथा निशी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर के सम्मान से नवाजा गया।

शुरुआत से ही रामगढ़ का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में रामगढ़ का सामना लातेहार से हुआ, जिसमें रामगढ़ ने जीत दर्ज की। इसके बाद गुमला के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रामगढ़ की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबले में रामगढ़ ने धनबाद को सीधे सेटों में 25-19 और 25-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को पराजित कर रामगढ़ की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

चार वर्षों से बालिकाओं को मिल रहा निःशुल्क प्रशिक्षण

रामगढ़ की इस सफलता में केयर ग्रामीण विकास केंद्र द्वारा संचालित वॉलीबॉल प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में भावना, स्नेहा भारती, माही कुमारी, निशा कुमारी, दीक्षा कुमारी और परी कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की कोच नैना कुमारी तथा टीम मैनेजर विक्रम नायक थे।

इस उपलब्धि पर केयर ग्रामीण विकास केंद्र के सचिव कुंदन गोप ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पिछले चार वर्षों से पोचरा में बालिकाओं को निःशुल्क वॉलीबॉल प्रशिक्षण दे रही है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ की बालिका टीम की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच बसंत नायक, मनीन्द्र करमाली सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandLohardaga

LED वैन के माध्यम तिसिया बजार किस्को लोहरदगा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा: झालसा रांची के निर्देशन में...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा के सभी थानों को वितरित किए गए ब्रेथ एनालाइजर, थाना प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा: जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता...