Jharkhandझारखंडब्रेकिंग

महिला चौकीदार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हटाए गए पोटका थाना प्रभारी

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रकरण में थाना प्रभारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। एसएसपी के निर्देश पर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किये गये हैं। उनकी जगह एसआई सन्नी टोप्पो को पोटका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

यह कार्रवाई मृतका के प्रेमी गणेश मांझी द्वारा घटना से पहले बनाये गये वायरल वीडियो के बाद की गई है। वीडियो में गणेश ने पोटका थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया से होते हुए पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया और महकमे में हलचल मच गई।

पुलिस के अनुसार, गणेश मांझी ने चाकू से ज्योतिका हेंब्रम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले गणेश ने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो बाद में वायरल हो गया।

वीडियो में गणेश ने दावा किया कि 14 दिसंबर को उसे जानकारी मिली थी कि उसकी प्रेमिका ज्योतिका का पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ अवैध संबंध है। इसी शक, जलन और मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाने की बात कही।

वहीं, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने गणेश द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। हालांकि, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया।

दोनों मृतकों के परिजनों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सकेगी और सच्चाई सामने आयेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...