रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में आज झारखंड के वीर सपूत एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष सह कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने की, जबकि मंच का संचालन भाजपा युवा नेता गणेश कुमार ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक विकास कार्य के तहत शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित उपस्थित अतिथियों ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, पीवीयूएनएल के सीजीएम ओएंडएम मनीष खेतरपाल, जीएम प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन बीडी दास, एचओएचआर जियाउर रहमान, एजीएम सिविल कंस्ट्रक्शन शिरीष कुमार बरकुल, डीजीएम सिविल कंस्ट्रक्शन अमित रंजन सहित पीवीयूएनएल के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय की छात्राओं ने सभी अतिथियों का चंदन लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शहीद निर्मल महतो का संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा : रोशन लाल चौधरी

मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि अमर शहीद निर्मल महतो जी झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले महान जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड और समाज के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो जी के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजहित में कार्य करना होगा। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसी अवसर पर शहीद निर्मल महतो स्मारक के संस्थापक स्वर्गीय नरेश महतो को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष वारिश खान, रामेश्वर गोप, पंकज कुमार सिंह, चंदन कुमार, वकील महतो, गोबिंद सोनी, उप मुखिया नंदकिशोर महतो, अमित कुमार सिंह, आशीष शर्मा, रणधीर कपूर, संजय रजक, निर्मल जैन, गोपाल महतो, पूर्व मुखिया गुंजरी देवी, पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, पारिजात कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, संगीता देवी, अमृता सोनी, पोकली देवी, बालकिशन महतो, तिलेश्वरी देवी, आनंद महतो, संजय ठाकुर, अशोक महतो, भोली ठाकुर, राहुल कुमार महतो, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला-पुरुष, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Leave a comment