Home हजारीबाग नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Share
Share

कटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के बीच प्रेम, सम्मान और आत्मीय रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। पूरा विद्यालय परिसर पारिवारिक स्नेह, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार शर्मा सर एवं उप-प्रधानाचार्य श्री सादिक़ इक़बाल सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्री-प्राइमरी के बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लेते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर नन्हे बच्चों ने अपनी मासूमियत और प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत, कविताओं, भाषण, अभिनय एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और उनकी मनमोहक अदाओं ने उपस्थित ग्रैंडपेरेंट्स के चेहरों पर खुशी और गर्व की मुस्कान बिखेर दी। बच्चों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा वातावरण उत्साह से भरता रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार शर्मा ने बच्चों एवं उनके ग्रैंडपेरेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन में प्रेम, अनुभव और संस्कारों के अनमोल स्रोत होते हैं। उनका स्नेह और मार्गदर्शन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का भाव समझाने का भी संदेश दिया। बच्चों और ग्रैंडपेरेंट्स के बीच साझा किए गए इन खूबसूरत पलों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
हंसी, खुशी, तालियों और भावनाओं से भरे माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रैंडपेरेंट्स डे ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ परिवार की मजबूत नींव और पीढ़ियों के बीच प्रेम एवं आत्मीयता के महत्व को भी उजागर किया। गैलेक्सी हाई स्कूल का यह आयोजन बच्चों और उनके ग्रैंडपेरेंट्स के लिए लंबे समय तक याद रहने वाला खूबसूरत अनुभव बन गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

अवैध निर्माण पर नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता का कड़ा प्रहार, शहर में मचा हड़कंप

बिना स्वीकृत नक्शे के भवन निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं,...

हजारीबाग

कटकमसांडी पैक्स चुनाव में कपिल देव सिंह ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, मनोज अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग...