
एसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता से चालकों को नियम पालन का दिलाया संकल्प

हजारीबाग,: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर यातायात थाना परिसर में रविवार को शहरी क्षेत्र के टोटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग की उपस्थिति में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने टोटो चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान चालकों को हेलमेट, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, ओवरलोडिंग से बचने तथा अन्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। सभी चालकों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा उनसे शपथ पत्र भी भराया गया।
यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रिय पहल से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। उनकी लगातार सक्रियता और नियमों के प्रति सख्ती को यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Leave a comment