ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

संगठित आपराधिक गिरोहों पर कड़ा शिकंजा कसेगी पुलिस, आम जनता का भरोसा जीतना पहली प्राथमिकता: थाना प्रभारी विकास आर्यन पतरातू

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से नए थाना प्रभारी विकास आर्यन ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर अपने कड़े तेवर और स्पष्ट इरादे जाहिर कर दिए हैं।संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास आर्यन ने दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में संगठित आपराधिक गिरोहों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा मेरी पहली और मुख्य प्राथमिकता संगठित अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाना है। जो भी तत्व क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने या व्यापारियों और आम जनता को डराने-धमकाने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।”जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा समन्वय थाना प्रभारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम किया जाएगा ताकि आम लोग बिना किसी डर या हिचक के पुलिस के पास आ सकें। पुलिसिंग व्यवस्था को पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा।”समस्या आपकी, निदान हमारा”आम नागरिकों से अपील करते हुए विकास आर्यन ने कहा कि पतरातू क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को यदि कोई परेशानी, शिकायत या सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो, तो वे सीधे थाने आकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित व उचित निदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से भी अपील की कि वे क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू खनन का आरोप,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू खनन जारी...