ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Share
Share
Khabar365news

पीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीटीपीएस कॉलेज में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य शिक्षकगण और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ कुमार मनोज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सेवा, अनुशासन नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इससे जुड़कर छात्र अपने नैतिक जिम्मेदारियों का एहसास करते हैं। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षक और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। वही कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनएसएस टू के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बच्चनदेव राय ने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं बल्कि समाज को समझना और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

युवा यदि सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें तो सामाजिक बदलाव को एक व्यापक गति मिल सकती है। कार्यक्रम में शिक्षक छात्र और स्वयंसेवक छात्रों ने इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, रक्तदान, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। जबकि अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और समाज के कमजोर और जरूरतमंदों लोगों के बीच स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बच्चनदेव ने बताया कि एन एसएस यूनिट टू की ओर से वर्ष पर विभिन्न जागरूकता और सामुदायिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा।

समारोह में छात्रों ने स्वयं से पहले आप की भावना के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट वन की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अदिति आर्यन ने भी अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुमार मनोज ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक प्रो जयशंकर ठाकुर ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रो सुबोध कुमार, डॉ विजय कुमार सिंहा, डॉ शकील अहमद, डॉ नंद कुमार, डॉ शक्ति कुमार, नेहा कुमारी, पप्पू कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में झारखंड...