JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव ने सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु

नई दिल्ली इंदिरा भवन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी से बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने झारखंड में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने संबंधी किया जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

अंबा प्रसाद ने आंध्र प्रदेश और बंगाल में मिले जिम्मेदारियां पर सोनिया गांधी को अवगत कराते हुए बताया कि आगामी चुनाव में पार्टी को बंगाल और आंध्र प्रदेश में काफी बड़ा जन आधार मिलेगा वह लगातार पार्टी के कार्यों का निर्वहन कर रही है तथा बंगाल और आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्यरत है।

सोनिया गांधी ने अंबा प्रसाद को पार्टी के कार्यों को सराहना करते हुए कांग्रेस के विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं।

अंबा प्रसाद ने मनरेगा का नाम बदलने पर जताई कड़ी आपत्ति- अंबा प्रसाद ने इस दौरान सोनिया गांधी के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम बदले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में सिर्फ नाम बदलने का कार्य कर रहे हैं नए विधेयक में कुछ नया नहीं है इनकी मनसा सिर्फ पूज्य बापूजी के नाम को खत्म करना है मनरेगा श्रमिकों और कर्मियों के लिए किसी प्रकार की राहत केंद्र सरकार के विधेयक में नहीं है।

मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी ने योगेंद्र साव एवं अंबा प्रसाद को राज्य में जनहितकारी कार्य करते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही, उन्होंने युवा, महिला, दलित, आदिवासी और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिये गये है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...