Home झारखंड पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठकःअमित शाह एक दिन पहले रांची आएंगे, साहेबगंज को पारादीप पोर्ट जोड़ने पर जोर
झारखंडब्रेकिंग

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठकःअमित शाह एक दिन पहले रांची आएंगे, साहेबगंज को पारादीप पोर्ट जोड़ने पर जोर

Share
Share

10 मई को रांची में होनेवाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक कई मामलों में काफी महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनेवाली इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी दिनों बाद आमने-सामने होंगे। राजनीतिक मंचों पर एक दूसरे के विरुद्ध आग उगलते रहनेवाले इन दोनों नेताओं के बयान और व्यवहार काफी कुछ कह जाएंगे। इसके अलावा डीजीपी के रूप में अनुराग गुप्ता के बैठक में बैठने पर भी सबकी नजर रहेगी। वैसे इस बैठक में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और बिहार के भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि अभी तक राज्य सरकार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने का कन्फर्मेशन मिला है। अमित शाह नौ मई की शाम ही रांची पहुंच जाएंगे। उस दिन वह पार्टी नेताओं के साथ अपने होटल में बैठक भी करेंगे।

इधर जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य के मुद्दों को लिपिबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक की जानकारी के अनुसार इस बैठक में झारखंड फिर से कोयला कंपनियों के यहां बकाये 1.36 लाख करोड़ की मांग दुहराएगा। इसके अलावा साहेबगंज पोर्ट से उड़ीसा के पारादीप पोर्ट के बीच बेहतर रोड कनेक्टिविटी की मांग करेगा। इसके अलावा स्वर्ण रेखा परियोजना का भी मुद्दा उठेगा। उसे पूरा करने के अलावा इस परियोजना से झारखंड को अब तक नहीं मिल रही अपेक्षित लाभ पर बात होगी। इससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के साथ जुड़ाव व उसमें आनेवाली बाधाओं की भी चर्चा होगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

राजीव कुमार सिंह बने नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

रामगढ़ (झारखंड)। नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (NJA) ने संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकारों के...

BreakingActiveJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त ने बड़की नदी छठ घाट का किया निरीक्षण,

रामगढ़ आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज ने गुरुवार...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...