रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में केंद्रीय पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले मां दुर्गा पूजा महोत्सव एवं श्री श्री मां काली पूजनोत्सव को लेकर रविवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2025 की पुरानी समिति को यथावत बहाल किया गया। साथ ही बीते वर्ष के आय-व्यय का निष्पादन कर वर्ष 2026 में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य एवं धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि केंद्रीय पूजा समिति पीटीपीएस, पतरातू की प्राचीन पूजा समितियों में से एक है। इस पूजा समिति के द्वारा बांग्ला पद्धति से पूजा की पंरपरा पिछले 53 वर्षों से अनवरत किया जा रहा है। इस पूजा की व्यवस्था में बंगाल के पुरोहित, मूर्तिकार, ढ़ाकी वादक एवं बंगाल से समस्त पूजा सामाग्री मंगवाया जाता है।
हर वर्ष यहां श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। 54वें वर्ष के मां दुर्गा महोत्सव एवं मां काली पूजनोत्सव के सफल आयोजन व संचालन के लिए पूर्व की यथावत वर्ष 2026 के लिए गठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को बेहतर, व्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से जीतू भंडारी, संजय अम्बष्टा, संजय सिन्हा, प्रिय नाथ मुखर्जी, नीरज कुमार, मुरारी मोहन आश, जितेंद्र कुमार पांडे, रवि सिंह, रोहित, गौतम, बबलू, सुजीत, अंशित सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
Leave a comment