BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में राज्य स्तरीय पर्यटन प्रबंधन संस्थान की स्थापना की मांग, विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्यटन निदेशक को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्यटन निदेशालय, झारखंड के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात कर पतरातू में राज्य स्तरीय पर्यटन प्रबंधन संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न राज्य है। हुंडरू फॉल, दशम फॉल, नेतरहाट, बैद्यनाथ धाम, पारसनाथ, मां छिन्नमस्तिका मंदिर, पतरातू डैम एवं घाटी सहित अनेक पर्यटन स्थल राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं होने के बावजूद राज्य में पर्यटन, होटल प्रबंधन और आतिथ्य सेवा से जुड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों की कमी है। इसका सबसे अधिक प्रभाव स्थानीय युवाओं पर पड़ता है, जिन्हें अपने ही क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार और स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते।

विधायक ने निदेशक से आग्रह किया कि पतरातू की प्राकृतिक एवं पर्यटन क्षमता को देखते हुए यहां राज्य स्तरीय पर्यटन प्रबंधन संस्थान स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल की जाए। संस्थान में होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट, इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, ट्रैवल मैनेजमेंट एवं हॉस्पिटैलिटी जैसे विषयों में उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि पतरातू में ऐसा संस्थान स्थापित होने से न केवल क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा, बल्कि झारखंड के पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा और गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा पतरातू को एक महत्वपूर्ण पर्यटन एवं पर्यटन-शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

विधायक श्री चौधरी की मांग पर पर्यटन निदेशक ने सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

श्री चौधरी ने कहा कि पतरातू में पर्यटन प्रबंधन संस्थान की स्थापना क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और झारखंड के पर्यटन विकास—दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज मानसून सत्र का दूसरा दिन

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज होने जा...