BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में आज पर्यटन निदेशालय झारखंड रांची के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा जी से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा कर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग की।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातू डैम क्षेत्र को राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करते हुए पर्यटन निदेशालय, झारखंड रांची के निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने अपने ज्ञापन के माध्यम से पतरातू डैम क्षेत्र में स्काईवॉक, सोलर बोट, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, हैंगिंग ब्रिज, ग्लास ब्रिज, रोपवे एवं ट्रॉली झूला जैसी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की मांग की। साथ ही मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर डैम के चारों ओर ड्राइव-वे का निर्माण कराने का भी प्रस्ताव रखा।

विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से पतरातू डैम की खूबसूरती और पर्यटन आकर्षण में व्यापक वृद्धि होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने निदेशक से आग्रह किया कि उक्त सभी प्रस्तावित योजनाओं को वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि पतरातू को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और अधिक विकसित किया जा सके।

निदेशक महोदय ने सभी प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। विधायक को विश्वास है की निदेशक और राज्य सरकार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए इन महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतरने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कोतो बिरहोर कॉलोनी में कर्मा अखाड़े का ढलाई कार्य शुरू

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...

Breaking

मंटू मुर्मू पर कथित जानलेवा हमला और जातिगत अपमान मामले में ST आयोग ने गिरिडीह SP को भेजा नोटिस

Khabar365newsगिरिडीह। ABVP से जुड़े मंटू मुर्मू पर कथित जानलेवा हमला, जातिगत अपमान...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सांप का रेस्क्यू पड़ा भारी, डिब्बे से निकलकर रेस्क्यू करने वाले को ही डसा

Khabar365newsझारखंड। डिब्बे में रखे सांप को रेस्क्यू करने के दौरान उस समय...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

विधायकों से बदसलूकी पर वित्त मंत्री सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायकों के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर झारखंड के...