
आज झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के साथ JPSC-JSSC अभ्यर्थियों एवं राज्य के लाखों युवाओं को न्याय दिलाने की माँग को लेकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज़ बुलंद की। इस अवसर पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद भी भाजपा विधायक दल के साथ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
प्रदीप प्रसाद ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, प्रश्नपत्र लीक, नियुक्ति प्रक्रियाओं में देरी और पारदर्शिता के अभाव ने लाखों प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के सपनों को आघात पहुँचाया है। भाजपा लगातार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी उनके न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में व्याप्त विसंगतियों की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा योग्य अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। राज्य सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रदीप प्रसाद ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट कहना है कि झारखंड का युवा केवल आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय और रोजगार चाहता है। विधानसभा से लेकर सड़क तक भाजपा युवाओं की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Leave a comment